BREAKING NEWS

बेंगलुरु में फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व PM देवेगौड़ा से की मुलाकात, कश्मीर फाइल्स-केरल स्टोरी फिल्म पर कही ये बात ◾कुड़मी जाति को ST का दर्जा देने के सवाल पर झारखंड से बंगाल तक बवाल, बन रहे जातीय टकराव के हालात◾पहलवानों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस लेंगे : अनुराग ठाकुर◾ कर्नाटक : बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय कड़ी करवाई ◾मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, इन फसलों के MSP में की भारी बढ़ोतरी, देखें लिस्ट ◾तज़ाकिस्तान दौरे पर रुसी मंत्री ने अफगानिस्तान के हालात पर चिंता व्यक्त की ◾खुशखबरी! केंद्रीय कैबिनेट ने हुडा सिटी सेंटर से गुरुग्राम के साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को दी मंजूरी◾असम में मालगाड़ी उतरी पटरी से ,किसी के हताहत की कोई खबर नहीं ◾Rajasthan Politics: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है गहलोत सरकार ◾पाकिस्तान में हैवानियत की सारी हदे पार पांच साल के मासूम के हाथ डाले खौलते तेल मे, बाल मज़दूरी पाकिस्तानी समाज का आदर्श ◾UP: गैंगस्टर संजीव जीवा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शूटर गिरफ्तार◾ देश में तेजी से बढ़ रहा जबरन धर्मांतरण के मामले, केन्द्र सरकार लाएगी कानून ?◾ सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बोले गजेंद्र सिंह शेखवात, 2004 से 2014 का दशक रहा कालरात्रि, PM मोदी के कारण भारत कर रहा है दुनिया का नेतृत्व◾पहलवानों की खेल मंत्री से मांग: महिला को WFI प्रमुख बनाएं, हमारे खिलाफ FIR रद्द करें ◾‘मुसलमानों को औरंगजेब पसंद’: कोल्हापुर में हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध, हरकत में आई पुलिस प्रशासन, उठाया ये बड़ा कदम ◾दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण ने विश्व प्रत्यारोपण दिवस पर 'अंग दान' जागरूकता अभियान शुरू किया◾AIUDF नेता रफीदुल इस्लाम बोले- "असम सरकार निजी मदरसों को बंद नहीं कर सकती"◾उत्तर प्रदेश : मेरठ में 35 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या ◾delhi: केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्री आतिशी को ब्रिटेन जाने की दी इजाजत◾झारखंड के बोकारो में राजधानी एक्सप्रेस के आगे आया ट्रैक्टर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा◾

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना वैश्विक क्षेत्र में ज्ञान के एक प्रमुख स्रोत के रूप में की थी। राष्ट्रपति मुर्मू विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं जिसकी स्थापना एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने की थी। 

केंद्रीय विश्वविद्यालय की विजिटर मुर्मू ने यह भी कहा कि उन्हें कई शिक्षण और प्रतिष्ठित संस्थानों का दौरा करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन विश्व भारती का उनका पहला दौरा बहुत खास है क्योंकि यह दुनिया के सबसे महान विचारकों में से एक की स्मृति से जुड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘गुरुदेव ने भारत की कल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी...।’’ उन्होंने कहा कि विश्व भारती की स्थापना इसी सिद्धांत के आधार पर की गई थी। 

मुर्मू ने यह भी कहा कि भारत और पड़ोसी देश बांग्लादेश के राष्ट्रगान क्रमशः ‘जन गण मन’ और ‘आमार शोनार बांग्ला’ टैगोर द्वारा रचित हैं। राष्ट्रपति ने एक दिन पहले कोलकाता में टैगोर के पैतृक स्थान जोरासांको ठाकुरबारी के अपने दौरे को भी याद किया और कहा कि यह तीर्थयात्रा से कम नहीं था। मुर्मू ने कहा, ‘‘टैगोर ने विश्व भारती की स्थापना के सपने को साकार करने के लिए यहां (बोलपुर गांव) आने के लिए शहरी जीवन की सुख-सुविधाओं को छोड़ दिया था, जब यह एक दूरस्थ क्षेत्र था...युवा छात्रों को सपनों को पूरा करने के उनके रास्ते का अनुसरण करना चाहिए।’’

टैगोर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एशिया के पहले व्यक्ति थे। उन्होंने 1921 में विश्वभारती की स्थापना की थी। इसे 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस और कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती ने भी वर्ष 2022 के दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने आए छात्रों को संबोधित किया।