BREAKING NEWS

कोरोना की वापसी! केरल में 172 नए मामले सामने आए, सरकार ने सभी जिलों को किया अलर्ट ◾CM योगी ने कहा- मिशन शक्ति कार्यक्रम बना मिसाल,अनेक राज्यों में भी मिली मान्यता ◾PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा- भारत ने सबसे तेज गति से 5-G मोबाइल प्रौद्योगिकी शुरू की ◾आबकारी नीति : Money Laundering मामले में Manish Sisodia को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल ◾ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बड़ा दावा, कहा- 'कर्नाटक के सीएम के रूप में फिर से करुंगा वापसी' ◾UAPA के तहत वर्ष 2022, 2023 के दौरान 23 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया गया : सरकार◾लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के भाई की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती ◾सरकार अगले दो वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी से सभी तीन Landfill Sites को हटाने की बना रही है योजना : कैलाश गहलोत◾दिल्ली विधानसभा का मौजूदा सत्र 27 मार्च तक बढ़ाया गया, ये है वजह ◾Bihar News: CM नीतीश कुमार को फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी, सूरत से शख्स को किया गिरफ्तार ◾ कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने किया दावा- सत्ता में मुख्यमंत्री के रूप में फिर से लौटूंगा◾यूपी: छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, आरोपी युवक की तालाब में डूबने से मौत, गर्माया माहौल ◾अडानी के मुद्दे पर कांग्रेस का PM मोदी से 100वां सवाल- हम सौदा करने के लिए तैयार नहीं◾SC की कमेटी होगी "क्लीन चिट कमेटी", JPC पर कोई 'डील' नहीं : कांग्रेस◾बंगाल में DA की मांग को लेकर 30 मार्च को सामूहिक अवकाश पर जाएंगे सरकारी कर्मचारी◾दिल्ली बजट में राज्य के लोगों को बड़ी सौगात, 'बनेंगे 3 डबल डेकर फ्लाईओवर' ◾इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल को आयुष्मान योजना से किया निलंबित◾ पाकिस्तान के PTI नेता आतिफ मुनसिफ खान की कार पर रॉकेट से हमला, 10 की मौत, 2 घायल ◾Kangana Ranaut ने फिर लिया Diljit Dosanjh से पंगा, बोलीं- गिरफ़्तारी का अगला नंबर तुम्हारा है....◾NTCA ने राज्य को दिए निर्देश,पर्यटकों के लिए सप्ताह में एक दिन बंद रहेगा टाइगर रिजर्व◾

President Election : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जयपुर पहुंचीं, वसुंधरा राजे ने किया स्वागत

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को जयपुर पहुंचीं।मुर्मू नई दिल्ली से विशेष विमान से यहां पहुंचीं। हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हवाई अड्डे के बाहर मौजूद थे।जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में खराब मौसम के कारण उनकी उड़ान में देरी हुई।

 विपक्षी दलों के संयुक्त म्मीदवार यशवंत सिन्हा 

भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि मुर्मू यहां एक होटल में भाजपा सांसदों (लोकसभा/राज्यसभा) और विधायकों से मुलाकात करेंगीं। राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के 71 विधायक हैं। वहीं, राजस्थान से भाजपा के 24 लोकसभा सदस्य और चार राज्यसभा सदस्य हैं।राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को यहां कांग्रेस और उसके समर्थक विधायकों से मुलाकात की थी।