रांची : केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने आयुष्मान भारत के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ समारोह में अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जिसमे हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश और दुनिया मे लंबी छलांग लगा रहे है। यह योजना आने वाले समय मे बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक होने वाला है। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी। इस योजना का डंका पूरी दुनिया मे बजेगा।
पूरी दुनिया इस योजना पर नजर रखे हुए है। एक पत्रिका ने लिखा है कि यह योजना भारत के विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। उस योजना को जमीन पर उतारने के लिए सभी लोग लगे हुए है। यह योजना आई टी से जुड़ा हुआ है। कहा जा सकता है कि यह डिजिटल इंडिया में सहयोगी होगा। यह पूर्ण रूप से कैशलैस होगा। किसानों के तरफ से कई सुझाव आये है जिसे पूरा करने का जिम्मा नेशनल ऐजेंसी ऑफ हैल्थ का है।
लाभुकों को 5 लाख रुपए का हेल्थ सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थी को इस योजना में एक पैसा भी नही देना है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना देश और दुनिया की पहली योजना है। इसका लाभ लाभुकों को डिजिटल माध्यम से मिलेगा। श्री जे पी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत पूरे देश के 10 करोड़ 74 लाख परिवार को इसका लाभ मिलेगा जिसके तहत लगभग देश की 50 से 55 करोड़ आबादी लाभान्वित होगी।
झारखण्ड के 57 लाख परिवार को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज झारखंड के दो नये मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हो रहा है। अभी तक प्रधानमंत्री ने देश में 98 मेडिकल कॉलेज खोल है। झारखंड को भी 5 नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं। जो पूर्णत: झारखंड की जनता को समर्पित होगा। उन्होने कहा कि देश भर में 21 एम्स बनाये जाने है। उन्होंने कहा कि देश में डेढ़ लाख वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे जिसमें से झारखण्ड में आज 10 सेंटर की शरूआत हो रही है।