लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय युवा महोत्सव समारोह का करेंगे उद्घाटन, देशभर से लोग इस आयोजन में लेंगे भाग

पीएम मोदी कर्नाटक के हुबली में 12 जनवरी से आंरभ होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 16 जनवरी तक चलाया जाएगा।

पीएम मोदी कर्नाटक के हुबली में  12 जनवरी से आंरभ होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 16 जनवरी तक चलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा इस आयोजन में कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी।
 कार्यक्रम में  30 हजार लोग भाग लेंगे 
अनुराग ने बताया राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में देशभर से  तीस हजार से भी अधिक युवाओं की शामिल होने की उम्मीद है। भारत में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाता है।  उन्होंने कहा, देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें उम्मीद है कि सशक्त होने के साथ ही युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ठाकुर ने कहा कि भारत के पांच पारंपरिक खेल जैसे, मलखम, योगासन, कलारेपट्टू, थंगटा और गटका को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। ताकि लोगों को उनके बारे में पता चल सके और वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल बन सकें।
स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्ररेणा
भारत सरकार द्वारा 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। जिसके बाद 1985 से हर वर्ष देश में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना जाता है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और विचार हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे है।
26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा
राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे  देश के युवाओं का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित  के लिए आयोजित किया जाता है। यह देश के अन्य राज्यों के लोगों को एक साथ जुड़ने के लिए मंच प्रदान करता है। इस वर्ष यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी थीम विकसित युवा – विकसित भारत है। यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है। विवेकानंद की शिक्षा और उनके विचार युवाओं को उनके जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।