प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा को जन्मदिन की बधाई दी और ट्वीट पर शुभकामना सन्देश लिखा ‘‘कर्नाटक के परिश्रमी मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वह राज्य के विकास, विशेषकर किसानों के कल्याण और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’
शाम को उनके जन्मदिन का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा के अलावा कांग्रेस के सिद्दरमैया तथा जद(एस) के एच डी कुमारस्वामी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, प्रह्लाद जोशी और सुरेश अंगाड़ी भी समारोह में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और राज्य के पार्टी प्रमुख नलिन कुमार कतील भी समारोह में शामिल होंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में 75 वर्ष की आयु पार कर चुके पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को सक्रिय राजनीति से अलग कर दिया। हालांकि येदियुरप्पा के मामले में अपवाद देखा गया।
कई और भी नेताओं ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दी। मोदी ने येदियुरप्पा की तारीफ करते हुए उन्हें ‘‘मेहनती’’ मुख्यमंत्री बताया और उनकी दीर्घ आयु तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राज्य के कई नेता उनके आवास पर जाएंगे ।