केरल में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके मद्देनजर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को राज्य के अलप्पुझा जिले के कयमकुलम में प्रचार अभियान शुरू करते हुए रोड शो किया और पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे।
कयमकुलम से कांग्रेस उम्मीदवार अरिता बाबू के साथ वाहन में सवार प्रियंका ने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कई लोगों से हाथ भी मिलाया। छब्बीस साल की अरिता बाबू केरल विधानसभा चुनाव में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला माकपा की मौजूदा विधायक यू प्रतिभा हरि तथा बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप लाल से होगा।
मणिपुर सरकार ने म्यांमा से आ रहे शरणार्थियों को रोकने के लिए दिया आदेश वापस लिया
प्रियंका करुनागपल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगी और कोट्टरक्कारा तथा कोल्लम में रोड शो करेंगी। इसके बाद वह पड़ोसी जिले तिरुवनंतपुरम के लिये रवाना हो जाएंगी, जहां वह वेंजरामूडू में जनसभा को संबोधित करेंगी और तटीय स्थल पूनथुरा समेत विभिन्न स्थानों पर रोड शो करेंगी। वह वलियाथुरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



