Visited Aurobindo Ashram in Puducherry.
Sri Aurobindo was a great intellectual and spiritual giant. He made lasting contributions to India’s freedom struggle. Sri Aurobindo’s works and thoughts remain relevant for all and he continues to be our guiding light.
My tributes. pic.twitter.com/7eSE0UMreM
— Amit Shah (@AmitShah) April 24, 2022
भारती की तस्वीर पर अर्पित की पुष्पांजलि
गृह मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में आए हैं। उन्होंने भारती की तस्वीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। वह अरबिंदो आश्रम भी गए और अरबिंदो तथा उनकी आध्यात्मिक सहयोगी द मदर के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच गृह मंत्री के पुदुचेरी दौरे के विरोध में विपक्षी वामपंथी दलों, कांग्रेस और विदुथलाई चिरुथईगल काची (वीसीके) के कार्यकर्ताओं ने यहां साराम में काले झंडे दिखाए और दौरे के खिलाफ नारेबाजी की। यह आंदोलन शाह के उस कथित बयान का विरोध करने के लिए किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी राज्यों में हिंदी को अनिवार्य कर दिया जायेगा और अंग्रेजी की बजाय हिंदी संपर्क भाषा होगी।
अन्य मुद्दों को लेकर भी किया विरोध प्रदर्शन
इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश में वित्तीय संकट को समाप्त करने के लिए अतिरिक्त धन प्रदान करने के विधानसभा चुनाव के समय किए गए वादे को पूरा करने में केंद्र सरकार की विफलता और 70 प्रतिशत केंद्रीय अनुदान के प्रावधान तथा केंद्र शासित प्रदेश के पुराने ऋण को माफ करने के लिए दबाव बनाने के मकसद से भी यह विरोध-प्रदर्शन किए गए।
पुलिस ने यहां पक्कामुदयानपेट जंक्शन पर आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी थी, इसलिए साराम में विरोध-प्रदर्शन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री वीनारायणसामी, पीसीसी अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यम, भारतीय कम्युनिस्ट पाटी के प्रदेश सचिव ए एम सलीम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव राजंगम, वीसीके के प्रमुख सचिव देवा पॉझीलन सहित अन्य लोगों ने आंदोलन में भाग लिया।
टीपीडीके के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया है गिरफ्तार
इस बीच, पुलिस ने थानथाई पेरियार द्रविड़ कषगम (टीपीडीके) द्वारा गृह मंत्री शाह को काले झंडे दिखाने की घोषणा किए जाने के मद्देनजर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर गिरफ्तार कर लिया।