पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने रविवार को वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते केन्द्रशासित प्रदेश की जनता से इससे बहुत सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने ने व्हाट्सएप पर केन्द्रशासित प्रदेश में कोविड के कुचक्र के बारे में पोस्ट करते हुए बताया कि पहले 81 दिनों में कोरोना वायरस से 100 लोग संक्रमित हुए, लेकिन अन्य 100 लोगों को संक्रमित होने में केवल दस दिन लगे और तीसरी बार 100 लोगों को संक्रमित होने में महज पांच दिन लगे।
इससे पता चलता है कि कोरोना कितनी तेजी से अपने पांव पसार रहा है। उन्होंने कहा कि हमें व्यक्तिगत तौर पर कोरोना के प्रसार को रोकना होगा।उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की छोटी से आबादी में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है जो हम सभी के लिए परेशानी का सबब होगा और उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और ‘‘आरोज्ञ सेतु’’ ऐप डाउनलोड करने के अलावा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने को कहा है। आरोज्ञ सेतु आपको कोविड पॉजिटि मामलों के बारे जानकारी देगा।
विश्व में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 83 लाख से अधिक, मरने वालों की संख्या 4 लाख 48 हजार के पार
उपराज्यपाल ने कहा कि मीडिया सूचना प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक कम से कम 338 लोगों इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित है और 131 मरीज ठीक हो गए हैं, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इसके अलावा 200 मरीजों को अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। अभी तक इस जानलेवा वायरस से सात लोगों की मौत हो गई है।