महाराष्ट्र के पुणे से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पिता और चाचा पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही किशोरी का आरोप है कि उसके दादा भी उसके साथ छेड़खानी करते हैं।
पुणे पुलिस ने बताया कि किशोरी ने हाल ही में पुणे के अपने कॉलेज में यौन शोषण पर बनी ‘विशाखा समिति’ के सदस्यों को अपनी तकलीफें बतायीं जिसके बाद पूरी बात सामने आयी है। अधिकारी ने बताया कि किशोरी के पिता को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाबालिग के अपहरण व रेप का आरोपी बच्चों का सौदागर गिरफ्तार
पुणे शहर के एक पुलिस थाने में बुधवार को इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2016 से 2018 के बीच जब वह उत्तर प्रदेश में थी, उसके चाचा ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसके दादा ने उसके साथ छेड़खानी की।
किशोरी ने पुलिस को बताया, ‘‘2018 में पुणे आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में लिखकर अपने पिता को बताया। लेकिन, इसमें दोषियों के खिलाफ कुछ करने के बजाए, उसकी मां की अनुपस्थिति में पिता ने भी बार-बार उसके साथ बलात्कार किया।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने किशोरी के पिता, चाचा और दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं।’’