राज्यपाल जगदीप धनखड़ का सवाल, सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही चुनाव के बाद हिंसा क्यों?

Summary :

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पुलिस महानिदेशक (DG) पी नीरजनयन और कोलकाता पुलिस (CP) कमिश्नर सोमेन मित्रा से तत्काल रिपोर्ट तलब किया है।

पश्चिम बंगाल में 2 मई रविवार को हुई मतगड़ना के बाद राज्य से हिंसा और उपद्रव की कई घटनाएं सामने आई। राज्य में कई जगहों पर झड़पे और दुकानों में लूटपाट के साथ बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज पुलिस महानिदेशक (DG) पी नीरजनयन और कोलकाता पुलिस (CP) कमिश्नर सोमेन मित्रा से तत्काल रिपोर्ट तलब किया है। 
इसके साथ ही राज्यपाल में इन घटना पर ट्वीट करते हुए पूछा कि केवल पश्चिम बंगाल में ही चुनाव के बाद हिंसा क्यों होती है? उन्होंने ट्वीट में लिखा, पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता सीपी को संवेदनहीन राजनीतिक हिंसा, बर्बरता, आगजनी, हत्याओं और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली धमकी को समाप्त करना चाहिए। पूरे विश्व में स्थित बंगालियों ने अराजकता पर चिंता व्यक्त की है।


राज्यपाल ने अपने ट्वीट में लिखा, केवल बंगाल में चुनाव के बाद क्यों हिंसा होती है? लोकतंत्र पर यह हमला क्यों? एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “रिपोर्टें भयावह स्थिति को दर्शाती हैं। भयभीत लोग खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं। एसओएस में अपील की बाढ़ आ गई है। हर्मद हत्या और विनाश का तांडव मचा रहे हैं। संवैधानिक मूल्यों के प्रति इस तरह के संबंध को नहीं माना जा सकता।

गौरतलब है कि 2 मई रविवार को बीजेपी ने एक पार्टी कार्यालय में आगजनी का वीडियो साझा किया है जिसमें बांस की बल्लियां और छत जलती हुई नजर आ रही हैं और परेशान लोगों को चिल्लाते हुए भागते देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर मृत व्यक्तियों की तस्वीरें और एक दुकान से कपड़े लूट कर भागते लोगों की फुटेज वायरल हो रही है। बीजेपी का दावा है कि उसके कम से कम छह कार्यकर्ता और समर्थक हमलों में मारे गए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है।

Desk Team