भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में भालूबासा हरिजन उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 21 पर मतदान किया। श्री दास पत्नी, पुत्र और पुत्रवधु के साथ मतदान केंद, पर पहुंचे और अन्य मतदाताओं के साथ कतार में खड़ होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मुख्यमंत्री ने मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में लोगों से अधिक संख्या में आकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ है। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का भाजपा के प्रति प्रगाढ़ प्रेम एवं समर्थन देखा है। उन्होंने अपील करते हुये कहा कि लोग अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें ताकि देश में एक बार फिर मजबूत सरकार बने।
वहीं, दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने धनबाद संसदीय क्षेत्र के बोकारो स्टील सिटी के सेत जेवियर स्कूल स्थित बूथ संख्या 332 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह गिरिडीह में महागठबंधन प्रत्याशी जगरनाथ महतो ने नावाडीह प्रखंड में अलारगो गांव में मतदान केंद, संख्या 147 पर मतदान किया। सिंहभूम से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ ने अपने पति एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ के साथ जगन्नाथपुर स्थित बूथ संख्या 156 पर मतदान किया।