कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में एक वरिष्ठ प्रोफेसर का अपमान करने के लिए दक्षिणपंथी छात्र शाखा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं की आलोचना की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मंदसौर में सत्तारूढ़ दल के छात्र नेताओं द्वारा एक शिक्षक का अपमान किया गया। एक प्रोफेसर उन्हें धमका रहे छात्रों के पैर छू रहे हैं। ऐसे देश में जहां शिक्षकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वहां कैसे संस्कारों का पालन हो रहा है। यह कैसा बर्ताव है।’
मंदसौर में सत्ताधारी पार्टी के छात्र नेताओं द्वारा एक गुरु का अपमान।
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर मानने वाले देश में यह कौन सा ‘संस्कार’ है कि छात्र धमकी दें और गुरु उनके पाँव छुए। ज्ञान के साथ यह कैसा सलूक है? pic.twitter.com/XmT3VAkJ6E
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 29, 2018
खबरों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से संबंधित छात्र संगठन, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मंदसौर के एक सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर को उस वक्त राष्ट्र विरोधी करार दिया, जब शिक्षक ने छात्रों को उनकी कक्षा के बाहर नारे लगाने से मना किया। गुरुवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें एबीवीपी कार्यकर्ता पैर छूने के बाद भाग रहे निराश प्रोफेसर को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



