राहुल गांधी ने बाढ़ग्रस्त केरल की मदद के लिए अमेठी को सराहा

Summary :

बाढ़ग्रस्त केरल के राहत अभियान के लिए काम कर रहे हैं। इस बेहतरीन कार्य के लिए अमेठी के लोगो का आभार।’ राहुल गांधी अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बाढ़ग्रस्त केरल में राहत कार्यो में मदद के लिए अमेठी के किसानों और छोटे व्यापारियों की सराहना की। किसानों और छोटे व्यापारियों ने बाढ़ ग्रस्त केरल के लिए राहत अभियान में 2.57 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘अमेठी जिले के छोटे कारोबारियों, किसानों, महिलाओं और हस्तशिल्प कारीगरों ने मुझे 2.57 लाख रुपये का चेक दिया है।

यह धनराशि केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए है।’ राहुल ने कहा, ‘ये लोग अभी भी बाढ़ग्रस्त केरल के राहत अभियान के लिए काम कर रहे हैं। इस बेहतरीन कार्य के लिए अमेठी के लोगो का आभार।’ राहुल गांधी अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

Desk Team