कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से रवाना होकर आज सुबह हिमाचल प्रदेश में दाखिल हो गई है। राहुल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नीतियों से देश की जनता का नहीं बल्कि देश की बड़ी – बड़ी कंपनियों को चलाने वाले अरबपतियों को फायदा हो रहा है।
राहुल ने आरएसएस पर क्या लगाए आरोप ?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा और उन पर देश में नफरत, हिंसा तथा भय फैलाने का आरोप लगाया।
भाजपा पार्टी पर साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश में यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की सभी नीतियों नोटबंदी, जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और कृषि विरोधी कानून का मकसद तीन-चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा, किसानों, नौजवानों और मजदूरों का कल्याण उनके एजेंडा में शामिल नहीं है।
कौन- कौन नेता यात्रा में हुए शामिल?
कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दौरा के पास मनसेर टोल प्लाजा पर यात्रा का स्वागत किया।