मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित

Summary :

बारिश के चलते मसूरी की सड़कें व संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गये जिन पर चलना दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा है लेकिन पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

मसूरी : लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों की रानी मसूरी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश के चलते मसूरी की अधिकतर सड़कें व संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गये हैं जिन पर चलना दुर्घटना हो आमंत्रण देने जैसा हो गया है लेकिन पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जहां बाजारों में सन्नाटा छाया है वहीं पर्यटक भी कमरों में कैद होने को मजबूर है।

बारिश का सबसे अधिक प्रभाव सड़कों पर पड़ रहा है। हालात यह है कि सडकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं तथा उन पर आना जाना किसी खतरे से कम नहीं है। रोड़ो पर लगे गढढों में पानी भरने के कारण पता नहीं लग पाता कि कितना गहरा गढढा है जिसके कारण पैदल चलने वाले चोटिल हो रहे हैं वहीं वाहनों विशेष कर दुपहिया वाहन गढढों के कारण पलट रहे हैं। यहीं नहीं गढढों पर बड़े वाहनों के टायरों से पैदल चलने वालों के कपड़े भी खराब हो रहे हैं।

मसूरी के मशहूर केम्पटी फॉल की ये तस्वीरें और विडियो देख कर उड़ जाएंगे आपके होश

लोगों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ लगातार आक्रोश बढ़ रहा है कि पालिका जनता का जरा भी ख्याल नहीं रख रही है। वहीं दूसरी ओर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है जैसे ही बारिश रूकेगी तभी मरम्मत संभव हो पायेगी।

Desk Team