सपनों के शहर मुंबई समेत कई इलाकों में बुधवार की रात मूसलाधार बारिश हुई और राज्य के शहर पानी से लबालब भर गया।बीती रात हुई भारी बारिश के कारण सड़कों और गलियों में घुटनों से अधिक पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज है कि एक शख्स पानी में बह गया, मगर स्थानीय लोगों ने उस शख्स को बचाया। पुणे और मुंबई में लोगों के घरों में पानी घुस गया।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे समेत पूरे नॉर्थ कोंकण इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रातभर हुई भारी बारिश की वजह से मुंबई की रफ्तार कम गई है और सड़कों पर निकले लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पुणे में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए। बाढ़ प्रभावित निमगांव और केतकी गांव से करीब 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। फिलहाल 15 लोग अब भी फंसे है, जिन्हें रेस्क्यू करने का काम जारी है। इसके अलावा, एक अन्य घटना में इंदारपुर में 2 लोगों को उनकी गाड़ी के साथ रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास घुटनों तक पानी भर गया है और मुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में सड़कों पर पानी का सैलाब बहता दिख रहा है।