रांची : प्रदेश राजद अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा देवी एंव पूर्व विधायक जनार्दन पासवान भाजपा में शामिल हुए।भाजपा मुख्यालय दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा महामंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इन नेताओ का स्वागत कर भाजपा कि सदस्यता दिलाईं। मौक़े पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश को फिर से मजबूत प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी झारखंड की लोकप्रिय नेत्री हैं। इन्होंने जनहित की राजनीति की है।
कांग्रेस, राजद, जेएमएम, वाम दलों ने गांव, गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासियों के नाम पर राजनीति कर अब तक अपनी मतपेटी भरी है। लेकिन उनकी भलाई के लिए कुछ नहीं किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी के हित के लिए काम किया है। वर्तमान सरकार की जनहित नीतियों से प्रभावित हो कर विभिन्न दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने से झारखंड की राजनीति पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार की जनहित नीतियों को देखते हुए मतदाता भाजपा को भारी बहुमत देकर फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेंगे।