पटना : बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन अपराधिक घटना घट रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुंभकर्णी निंदा में सो रहे हैं। राज्य में मजदूरों का पलायन जारी है। यहां के मजदूर भूख से मर रहे हैं। मुजफ्फरपुर में बच्ची के साथ यौन शोषण किया गया। जिसे राज्य सरकार बचाने में लगी है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार पर बरसते हुए कहा कि राज्य में गरीबों के बीच रसोई गैस सिलेण्डर का वितरण कर दिया गया, लेकिन इनको भारी कीमत चुकाना पड़ रहा है। इससे गरीब महिलाएं कराह रही है। क्योंकि मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है, बालू बंद कर देने से मजदूर का पलायन दूसरे राज्यों में हो रहा है वहां पर भी मजदूरों को मारपीट कर भगाया जा रहा है। इससे मजदूरों के बीच भूखमरी उत्पन्न हो गयी है।
उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बरसते हुए कहा कि राज्य में अपराधिक घटनाएं घट रही है उसे मीडिया दिखाने में सक्षम नहीं हो रही है। मीडिया सरकार का पिछलग्गू हो गया है। मीडिया सच को दिखाने से भाग रही है जिसे राज्य की जनता शर्मसार हो गयी है। मुजफ्फरपुर कांड में शामिल लोगों को बचाया जा रहा है और राज्य में गुडों की सरकार चल रही है। कांगेस के प्रेमचन्द्र मिश्रा ने कहा कि नीतीश सरकार को सुप्रीम कोर्ट फटकार लगा रही है। इससे जनता शर्मसार हो रही है। राजद के सदस्य डा. रामचन्द्र पूर्वे ने कहा कि सदन में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इशारे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव स्थगित किया गया। क्योंकि गृह सामान्य प्रशासन विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे है। इसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, बिहार विधानसभा शुरू होने से पूर्व मुख्य विपक्षी सदस्य राजद, कांग्रेस एवं वामदल के सदस्यों ने विधानसभा पोर्टिको में हाथ में तख्ती, बैनर लहराते हुए सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। उसमें शामिल राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी, शिवचन्द्र राम, आलोक मेहता, भाई वीरेन्द्र, डा. रामानंद यादव, राजेश राम, बंटी चौधरी, पूनम पासवान, रामदेव राय, सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, अमिता भूषण, विजय शंकर दूबे, निरंजन राम, विजय प्रकाश, अमित कुमार टुन्ना, अजीत शर्मा, रामदेव राय, रेखा पासवान, श्रीमती प्रेमा चौधरी, भोला यादव, शक्ति सिंह यादव, अबु दोजाना, ललित यादव, इत्यादि शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



