कर्नाटक : अनुराग ठाकुर के समर्थन में सीटी रवि बोले- देशद्रोहियों को गोली नहीं मारेंगे तो क्या बिरयानी देंगे?

Summary :

सी टी रवि ने बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के नारे का समर्थन किया है। उन्होंने नारे का समर्थन करते हुए कहा कि देश के गद्दारों को गोली नहीं मारेंगे तो क्या बिरयानी देंगे।

कर्नाटक की येदयुरप्पा सरकार में मंत्री रहे सी टी रवि ने बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के नारे का समर्थन किया है। उन्होंने नारे का समर्थन करते हुए कहा कि देश के गद्दारों को गोली नहीं मारेंगे तो क्या बिरयानी देंगे। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के एक चुनावी सभा में अनुराग ठाकुर ने लोगों से नारे लगवाए थे, कि ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’। 
बीजेपी नेता के इस नारे को लेकर चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। अब इस नारे का समर्थन करते हुए सीटी रवि ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि ‘देशद्रोहियों के खिलाफ अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर जो लोग हमला कर रहे हैं, ये वहीं लोग हैं जिन्होंने आतंकी अजमल कसाब और याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया था, टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन किया, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ झूठ फैलाया। उन्होंने आगे कहा देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं, गोली मार देनी चाहिए।’


बता दें चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के कारण चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।आयोग द्वारा जारी नोटिस में ठाकुर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा गया है। 

Desk Team