लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती

भोपाल से नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा ठाकुर को पेट में दर्द की वजह से बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया और बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।

भोपाल : भोपाल से नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा ठाकुर को पेट में दर्द की वजह से बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया और बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रज्ञा 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और इस सप्ताह उन्हें मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया था। उनकी करीबी सहायक उपमा ने बताया कि प्रज्ञा ठाकुर को पेट में दर्द की वजह से बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया और बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।
उपमा ने यह भी बताया कि एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के तत्काल बाद प्रज्ञा अस्पताल लौटेंगी। सोमवार को एनआईए के विशेष जज वी एस पडालकर ने इस सप्ताह अदालत में पेशी से छूट के लिए दिया गया प्रज्ञा का आवेदन अस्वीकार कर दिया था। आवेदन में प्रज्ञा ने कहा था कि उन्हें संसद संबंधी कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। अदालत ने कहा था कि मामले में फिलहाल प्रज्ञा की उपस्थिति जरूरी है। 
प्रज्ञा के पास अदालत के आदेश का पालन करने के लिए एक दिन का समय है। उपमा ने कहा ‘‘उनकी (प्रज्ञा की) तबियत ठीक नहीं है। इलाज के लिए कल रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पेट में तकलीफ है और इंजेक्शन के जरिये उन्हें दवाएं दी गईं। उन्होंने कहा ‘‘उन्हें अस्पताल से आज सुबह छुट्टी दे दी गई और कार्यकर्ताओं के बहुत जोर देने पर वह एक कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। लेकिन कार्यक्रम के तत्काल बाद वह अस्पताल लौट जाएंगी क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।