देश के कुछ राज्यों में लाल आंतक फिर अपनी क्रूरता की हदे पार कर रहा हैं। अभी कुछ दिन पहले ही झारखंड में कुछ नक्सलियोंं ने पेड़ से बांधकर जिंदा आदमी जला मार डाला था। लेकिन आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कुछ नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर तीन लोगों को मार डालने का तुगलकी फरमान जारी किया। जिसके बाद उन तीनों लोगों को जान से मार डाल दिया गया। नक्सलियों को उन तीनों लोगों पर मुखबिरी करने का आरोप था।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार बताया जा रहा हैं कि मरने वाले तीन लोगों में दो युवा व महिला थी। जिनमें एक का नाम कमला पेनेमु व महिला का नाम मंगी था। एक अन्य युवक का नाम अभी तक पता नही चल पाया है। पुलिस से इस घटना के सवाल किया था तो पुलिस अधिकारी ने कहा हैं कि इस मामले में जांच की जा रही हैं।
आपको अवगत करा दे कि नक्सली बड़े स्तर पर अवैध कार्य करते हैं। जिनको प्रशासन बंद कराना चाहता हैं, जंहा पुलिस मुखबिर के सहारे अपराधियों की शामत तैयार कर देेती हैं। इसी के चलते नक्सली मुखबिरी के शक में किसी व्यक्ति को मारने का फरमान जारी कर देते हैं।