रिटायर नौसेना अधिकारी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा- अब मैं BJP और RSS के साथ जुड़ गया हूं

Summary :

नौसेना अधिकारी ने कहा कि मै अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गया हू।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर साझा करने के लिए शिवसेना के छह कथित कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट किये जाने के मामले को लेकर मंगलवार को नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी मदन शर्मा ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। 
इसके बाद नौसेना अधिकारी ने कहा कि मै अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गया हू।  अब हम किसी भी तरह की कोई गुंडागर्दी नहीं होने देंगे। मदन शर्मा ने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया कि वह मेरे ज्ञापन पर कार्रवाई करेंगे। 
उन्होंने कहा कि मैंने मांग की है कि राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाए और  राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह केंद्र से बात करेंगे। 
बता दें कि कुछ दिन पहले रिटायर सैनिक के द्वारा फॉरवर्ड किये गए कार्टून में शिवसेना की हिंदुत्व की छवि को लेकर उद्धव ठाकरे पर तंज कसा गया है। 
कार्टून में भगवा रंग के कपड़े में उद्धव ठाकरे को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार सफेद रंग का कपड़ा पहनाते दिखाई दे रहे हैं। इसी कार्टून को लेकर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ शिवसेना कार्यकतार्ओं ने मारपीट की। 

राज्यसभा में सदस्यों ने ऑनलाइन रमी पर खेल पर जताई चिंता, उठी प्रतिबंध करने की मांग

Desk Team