सुशांत केस : CBI के अनुरोध पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मिलेगी पुलिस सुरक्षा

Summary :

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केन्द्रीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर हमने रिया को सुरक्षा मुहैया कराई है।’’

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई के कहने पर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सीबीआई ने शनिवार को शहर पुलिस से यह अनुरोध किया था।
सीबीआई ने रिया से उपनगर सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पूछताछ की थी। अभिनेत्री से आज फिर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केन्द्रीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर हमने रिया को सुरक्षा मुहैया कराई है।’’
रिया ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों को खतरा है। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनके पिता को उनकी इमारत परिसर के बाहर मीडिया ने घेर रखा था।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटके मिले थे।

पत्र को लेकर कांग्रेस का बयान- निकाला गया गलत मतलब, सोनिया और राहुल के नेतृत्व में पूरा विश्वास

Desk Team