मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह पर्यटक स्थल मनुआभान की टेकरी पर एक बच्ची का शव बरामद होने के मामले में इस संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करते हुए कमलनाथ सरकार को निशाने पर लिया है।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने ट्वीट में कहा कि कल शाम को कोचिंग पढ़ने निकली भोपाल की बेटी के साथ हुई घटना से वे स्तब्ध हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है, कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं। उन्होंने कहा है कि इस बेटी का बदला भाजपा लेगी।
उमा भारती के गले लगकर रोईं साध्वी प्रज्ञा, हलवा खाकर किया मुंह मीठा
बता दें कि मनुआभान की टेकरी पर आज सुबह 12 साल की एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। बच्ची कल अपनी एक नाबालिग रिश्तेदार के साथ यहां घूमने आई थी। बताया जा रहा है कि उनके साथ दो युवक भी थे। बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरु की गई। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।