महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने की भाजपा की घोषणा पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि पार्टी किसी भी कीमत पर राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र में किसी भी कीमत पर शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा।
उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी विधायकों से कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा।’’ भाजपा ने रविवार को कहा कि उसके पास अकेले दम पर बहुमत नहीं है, इसलिए वह महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी।
राउत ने कहा, ‘‘भाजपा का मुख्यमंत्री कैसे बनेगा, जबकि वह सरकार बनाने का दावा भी पेश नहीं कर रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



