झारखंड के पलामू जिले के विश्रामपुर-पाण्डू मुख्य सड़क पर गड़रिया टोला के समीप एक सड़क दुर्घटना में पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के विश्रामपुर-पाण्डू मुख्य सड़क पर गड़रिया टोला में बारातियों से भरा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। घायलों में दुल्हे के चाचा सहित पांच लोग शामिल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद, विश्रामपुर में भर्ती कराया गया। वाहन से शराब की बोतलें बरामद की गयी हैं। बारात जिले के नावा जयपुर से पांडू थाना क्षेत्र के कुटमू गांव स्थित करमू साव के घर जा रही थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।