चीन में तेजी से फ़ैल रहे कोरोनावायरस का प्रकोप अब भारत में भी दिखने लगा है। भारत के केरल में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। चीन की यात्रा करने वाले केरल के एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को कोरोनावायरस को लेकर एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, वे चीन से भारत पहुंच रहे सभी लोगों की लगातार जानकारी ले रहे हैं और उनको ठहराने जाने की व्यवस्थाओं को भी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘यह दूसरा मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है और उसे अस्पताल में अलग कमरे में रखा गया है।’’
उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और उस पर करीबी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि 98 व्यक्तियों के सैंपल कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। बता दें, चीन से फैले कोरोना वायरस से अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला भी केरल में दर्ज किया गया था, जहां एक छात्र के इससे पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



