इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बीच राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अपनी पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मतदान वाले दिन ईवीएम दिखाये जाते समय चौकन्ना रहने को कहा है। अनेक विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है। इन दलों ने चुनाव आयोग से फिर से मतपत्रों के माध्यम से मतदान कराने की मांग की है। आयोग ने बार बार यही बात कही है कि ईवीएम में छेड़छाड़ नहीं हो सकती और उन्हें हैक नहीं किया जा सकता।
शरद पवार ने महाराष्ट्र के बीड जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो-कान्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा, ”भाजपा पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मतदान वाले दिन आप सुबह मतदान केंद्रों पर जाएं और देखें कि मतदान सही तरीके से हो रहा है या नहीं।”
शरद पवार ने राफेल के दस्तावेज चोरी होने को लेकर PM मोदी पर निशाना साधा
राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। अनेक विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने नयी दिल्ली में पिछले महीने ईवीएम से कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर चर्चा की थी।


Download Android App
Download iOS App




