कांग्रेस के विरष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नसीम खान ने कहा है कि शिवसेना ने न्यूनतम साक्षा कार्यक्रम का उल्लंघन नहीं किया है, लेकिन उसने नागरिकता संशोधन विधेयक का लोकसभा में समर्थन करके अप्रत्यक्ष रुप से भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है।
खान ने मंगलवार को कहा कि संविधान की प्रकृति के विरुद्ध नागरिकता संशोधन विधेयक लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने शिव सेना पर आरोप लगाया कि उसने लोकसभा में विधेयक के समर्थन में आने से पहले कांग्रेस को विश्वास में नहीं लिया था। पूर्व मंत्री ने इस मुद्दे पर उसे अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।
BJP संसदीय दल की बैठक में PM मोदी ने नागरिकता संशोधन विधेयक को बताया ऐतिहासिक
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लगभग एक माह तक चले सियासी ड्रामे के बाद कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिव सेना गठबंधन की महा विकास अघाडी सरकार बनी है। महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा से अलग हुई शिवसेना ने ढुलमुल रवैए और मोदी सरकार की हिंदु-मुसलमानों के बीच अदृश्य विभाजन की कोशिश’जैसे कई आरोप लगाने के बाद अंत में वोटिंग के दौरान अपना समर्थन दे दिया।