महाराष्ट्र में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के धारावी में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 400 शिवसेना कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि पार्टी छोड़कर जाने वाले ये सभी कार्यकर्ता शिवसेना के अपने घुर विरोधियों- एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के फैसले से नाराज थे। इसलिए उन्होंने बीजेपी में जाने का फैसला किया।
अमेरिका : पर्ल हार्बर शिपयार्ड में हुई गोलीबारी, बाल-बाल बचे भारतीय वायुसेना प्रमुख भदौरिया
बीजेपी में शामिल होने वाले एक कार्यकर्ता रमेश नाडार ने बताया कि पार्टी के 400 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जॉइन की है क्योंकि शिवसेना के भ्रष्ट और हिंदू विरोधी दलों से हाथ मिलाने से वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शिवसेना पर सिर्फ सरकार बनाने के लिए महाविकास आघाड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया।


Download Android App
Download iOS App



