शिवराज सरकार ने हारे हुए नेताओं को निगम मंडलों में एडजस्ट किया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

शिवराज सरकार ने हारे हुए नेताओं को निगम मंडलों में एडजस्ट किया

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की भारी-भरकम सूची आज जारी कर दी।

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की भारी-भरकम सूची आज जारी कर दी। सूची में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों का दबदबा कायम रहा वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के 2 समर्थकों को भी निगम मंडलों में एडजस्ट किया गया। 
1640355504 mp
सरकार ने उपचुनाव में पराजित सभी नेताओं को नियुक्‍त किया है। सिंधिया समर्थक सभी नेताओं को मंत्री का दर्जा दिया गया है। 25 नेताओं को मंत्री और राज्‍य मंत्री का दर्जा दिया गया है। सूची इस प्रकार है।
शैलेंद्र बरुआ– मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष
प्रहलाद भारती– मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष
शैलेंद्र शर्मा– मध्य प्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड का अध्यक्ष
नरेंद्र बिरथरे– मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष
जीतेंद्र लटोरिया– मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष
रणवीर जाटव जी– संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष
जसवंत जाटव जी– राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष
मुन्ना लाल गोयल– मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष
राजकुमार कुशवाहा– मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष
रघुराज कंसाना– मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष
अजय यादव– मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष
मंजू दादू– मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्ष
नरेंद्र सिंह तोमर– मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष
इमरती देवी– मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष
एंदल सिंह कंसाना– मध्य प्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष
गिरराज दंडोतिया— मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष
राजेंद्र सिंह मोकलपुर– मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष
आशुतोष तिवारी– मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल का अध्यक्ष
विनोद गोटिया– मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष
जयपाल चावड़ा– इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष
अमिता चपरा– मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष
निर्मला बारेला– मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष
सावन सोनकर– मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष
रमेश खटीक– मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष
राजेश अग्रवाल– मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष
निगम मंडलों की सूची जारी होने के बाद जिन लोगों को पद नहीं मिले वह सत्ता और संगठन से नाराज है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि अभी भी बहुत सारे स्थान खाली है योग्यता के आधार पर आगे भी नियुक्तियां जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।