मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश से सरकार जाने के बाद अपना ट्विटर प्रोफाइल बदला है। शिवराज ने अपने ट्विटर पर खुद को ‘मध्य प्रदेश का आम आदमी’ (द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश) बताया है।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शिवराज ने ट्विटर पर अपना इंट्रो बदला है, इससे पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद अपने ट्विटर प्रोफाइल पर लिखा था, ‘एक्स चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश, इंडिया’। लेकिन कुछ ही घंटों के बाद शिवराज ने इसे बदलकर ‘द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश’ कर दिया।
शिवराज बोले- मैं केंद्र में नहीं जाऊंगा, मध्यप्रदेश में रहूंगा और यहीं मरुंगा
मामूल हो कि शिवराज सिंह चौहान बीते 13 सालों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब कांग्रेस के कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



