लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

शिवराज सिंह का कांग्रेस से सवाल, किसानों का 2 लाख तक का कर्ज क्यों नहीं किया गया माफ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से यह पूछना चाहते हैं कि जब उन्होंने वचन पत्र में वादा किया था, तो फिर सभी किसानों का दो लाख तक का कर्ज क्यों नहीं माफ किया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वर्चुअल रैली को संबोधित करते कर्जमाफी को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस बताए कि दो लाख से अधिक कर्ज वाले किसानों का दो लाख भी माफ क्यों नहीं किया गया।
शिवराज सिंह ने दिमनी विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए यह चौथा सवाल किया। इससे पूर्व कल उन्होंने कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस से तीन सवाल किए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए झूठे वादे किए। चुनाव से पहले कांग्रेस ने कहा था कि सभी किसानों का, सभी बैंकों का हर तरह का कर्ज माफ किया जाएगा। लेकिन जब सरकार बन गयी तो वह पलट गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से यह पूछना चाहते हैं कि जब उन्होंने वचन पत्र में वादा किया था, तो फिर सभी किसानों का दो लाख तक का कर्ज क्यों नहीं माफ किया। उन किसानों को क्यों कर्जमाफी से बाहर कर दिया जिन पर दो लाख रुपए से अधिक का कर्ज था। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते कुछ और करते कुछ हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के इस असत्य ने प्रदेश के किसानों को डिफाल्टर बना दिया। अब उन्हें अपने कर्ज पर 14 फीसदी ब्याज देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनके सिर पर जो गठरी कांग्रेस सरकार ने रखी थी, उससे बीजेपी की सरकार मुक्ति दिलाएगी। 
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने समाज के हर वर्ग को छला, जाहे वह किसान हो या नौजवान। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नही है। यह चुनाव बीजेपी की सरकार को चिरस्थाई बनाने का चुनाव है, यह चुनाव इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने रहें और गांव, गरीब और किसान के काम होते रहें। 
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार है तो प्रदेश का विकास होगा। नरेंद्र सिंह तोमर, ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार में चारों ओर जनता त्राहि त्राहि करने लगी थी। जनता हमसे यह पूछती थी कि सरकार कैसे और कब तक चलेगी, लेकिन हमारा हमेशा एक जवाब रहता था कि कांग्रेस सरकार अपने अंतर्विरोध से गिरेगी। 
कांग्रेस के अंतर्विरोधों और अंतर्कलह से यह सरकार गिरी और तब बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाई। आज प्रदेश में गांव, गरीब और किसानों की बीजेपी सरकार है। वर्चुअल रैली को प्रदेश शासन के मंत्री गिर्राज दंडोतिया ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।