लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

शिवराज का प्रियंका पर तंज, बोले- BJP ने MP उपचुनाव में 50 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए हैं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को आड़े हाथों लिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को आड़े हाथों लिया। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के वादे पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में 50 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारे हैं।
अलीराजपुर से प्रियंका पर बरसे शिवराज
चौहान ने अलीराजपुर जिले के जोबट में मंगलवार की रात पत्रकारों से यह बात कही। वह जोबट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुलोचना रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये थे। मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों – जोबट (अलीराजपुर जिला), रैगांव (सतना जिला), पृथ्वीपुर (निवाड़ी जिला) और खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं।
प्रियंका गांधी की घोषणा पर चौहान ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने (प्रियंका) क्या कहा, लेकिन मध्य प्रदेश उपचुनाव में हमने चार में से दो सीटों पर, 50 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारे हैं। हमारी बहनें जोबट में सुलोचना रावत और रैगांव में प्रतिमा बागरी (दोनों विधानसभा सीटें) चुनाव लड़ रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि जनता हमारे साथ है और हमें पूर्ण विश्वास है कि इस उपचुनाव में सभी चार सीटों पर हमारी जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।