झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस-JMM बहुमत के पार, जानें कौन कितने पर आगे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस-JMM बहुमत के पार, जानें कौन कितने पर आगे

झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई।

झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरण में मतदान हुए थे।
UPDATE :-
1577098384 jc
-झारखंड के जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या वह महागठबंधन या भाजपा के साथ जाएंगे। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा मैं एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में रहूंगा और अपनी योग्यता के आधार पर सरकार की नीतियों का समर्थन या विरोध करूंगा।

1577098019 hemant soren1200
-जेएमएम के हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से 11668 मतों के अंतर से और दुमका सीट से 2750 मतों से आगे चल रहे हैं।
-झारखंड के सीएम और जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार रघुबर दास अभी भी पीछे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 7484 वोटों से आगे हैं।
1577097769 ec6
-झारखंड में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा में 24 सीटों पर और कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 46 सीटों पर (जेएमएम 29, कांग्रेस 14 और आरजेडी 3) पर आगे चल रही है।
-पांचवें राउंड की मतगणना के बाद जमशेदपुर से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर 2604 मतों की बढ़त बना ली है। सरयू राय को 19,183 जबकि रघुवर दास को 16,579 मत हासिल हुए हैं।
1577087421 ec5
-झारखंड चुनाव में सभी 81 सीटों पर गिनती जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 29 सीटों पर और कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 42 सीटों (JMM 25, कांग्रेस 12 और आरजेडी 5) पर आगे चल रही है। वही जेवीएम 4 सीटों पर, एजेएसयू 2 सीटों पर, सीपीआई 1 सीट पर।
-झारखंड के रुझानो के देखकर जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन प्रदेश में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। मुकाबले में अधिक सीटों पर बढ़त बनाने के लिए कांग्रेस ने पूर्व सहयोगी बाबूलाल मरांडी से बात की।
1577085489 das12001
-झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, चुनाव परिणाम के रुझानों पर अभी कुछ भी बोलना ठीक नहीं है, लेकिन प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
 -झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम (पी) प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से 5980 मतों से आगे हैं।
1577081476 das1200
-जमशेदपुर से झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी उम्मीदवार रघुबर दास 1449 वोटों से आगे।

1577081321 jmm
-जेएमएम के हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर 5319 मतों से आगे और दुमका सीट से 5381 मतों से पीछे।
-आजसू पार्टी (AJSU) के सुदेश महतो सिल्ली पर पीछे, झामुमो की सीमा देवी 284 मतों से आगे।

1577080726 babulal marandi1
-जेवीएम (पी) (Jharkhand Vikas Morcha) के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। हमें लोगों के जनादेश को मानना होगा। हम वह भूमिका निभाएंगे जो लोगों के जनादेश ने हमें दी है। नतीजे आने दीजिए, फिर हम बैठकर चर्चा करेंगे कि क्या करना है।

1577078484 ec4
-सभी 81 सीटों के रुझानो में भाजपा(bjp) 27 सीटों पर, 25 पर जेएमएम(Jharkhand Mukti Morcha), 13 पर कांग्रेस(congress), 5 पर आरजेडी, 4 पर जेवीएम (पी) Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik), एजेएसयू (AJSU)3, बीएसपी(Bahujan Samaj Party) 2 और सीपीआई (Communist Party of India) 1 सीट पर।
1577077927 tejasavi yadav
-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा झारखंड में हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
1577077390 ce3
78 सीटों के रुझान आ गए है। जिसमें बीजेपी 29 सीटों पर, 23 पर जेएमएम, 11 पर कांग्रेस, 5 पर आरजेडी, 4 पर जेवीएम (पी), 2 सीटों पर एजेएसयू और बीएसपी और 1 सीट पर सीपीआई।

1577077056 babulal marandi
-झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर 2841 वोटों से आगे चल रहे है। माकपा के राज कुमार यादव पीछे है।
 
1577076537 ec2
-68 सीटों के रुझानो में बीजेपी 22 सीटों पर, 21 पर जेएमएम, 10 पर कांग्रेस, 5 पर आरजेडी, 4 पर जेवीएम (पी), 1 सीट पर 2 और सीपीआई (एमएल) पर एजेएसयू और बीएसपी।
1577076054 ec
-56 सीटों के रुझानो में 19 सीटों पर भाजपा आगे, 8 पर कांग्रेस, 18 पर झामुमो, 4 पर राजद, 2 सीटों पर आजसू और बसपा, 1 सीट पर CPI (ML) और 1 सीट पर JVM (P)
1577075821 12
-झामुमो के हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से 664 मतों से आगे, भाजपा के साइमन माल्टो पीछे।
-झारखंड की सिसई विधानसभा सीट से विधानसभाध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी दिनेश उरांव, पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, कोडरमा विधानसभा सीट से भाजपा की नीरा यादव, बोकारो विधानसभा सीट से कांग्रेस की श्वेता सिंह, राजमहल विधानसभा सीट से भाजपा के अनंत ओझा, पोटका विधानसभा सीट से मेनका सरदार (भाजपा) और खिजरी विधानसभा सीट से रामकुमार पाहन (भाजपा) अपने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वियों से आगे चल रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 20 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।