पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी को झटका देते हुए पार्टी के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं अटकलें हैं कि बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान शुभेंदु बीजेपी में शामिल होंगे।
पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पिछले महीने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। वह पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से दूरी बरत रहे थे। ममता बनर्जी के बेहद खास रहे शुभेंदु अधिकारी का करीब 50 विधानसभा सीटों पर अच्छा प्रभाव माना जाता है।
कांग्रेस का केंद्र पर वार- मुनाफे के लिए जनता को लूट रही है सरकार
शुभेंदु ने कांथी दक्षिण सीट पहली बार 2006 में जीती थी। तीन साल बाद वे तुमलुक सीट से सांसद चुने गए। लेकिन इस बीच उनकी प्रसिद्धि काफी बढ़ती गई। 2007 में शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में एक इंडोनेशियाई रासायनिक कंपनी के खिलाफ भूमि-अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया।


Download Android App
Download iOS App



