ट्रंप के भारत दौरे को लेकर सिद्धरमैया का BJP पर कटाक्ष, बोले-कश्मीर घाटी में कराएं कार्यक्रम

Summary :

विपक्षी दलों द्वारा जतायी गई चिंताओं के बीच सरकार ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रयास किये गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यक्रम घाटी में आयोजित कर सामान्य स्थिति साबित करें। 
सिद्धारमैया ने ट्वीट किया कि अगर बीजेपी को लगता है कि कश्मीर में सामान्य स्थिति लौट आयी है और अगर बीजेपी को यह महसूस होता है कि सरकार द्वारा कोई सुनियोजित हिंसा नहीं है। तो अब समय इसे कश्मीर में डोनाल्ड ट्रंप का कार्यक्रम आयोजित करके साबित करने का है। 


विपक्षी दलों द्वारा जतायी गई चिंताओं के बीच सरकार ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रयास किये गए हैं जिसने गत वर्ष अगस्त में अनुच्छेद 370 के तहत मिला विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद महीनों तक पाबंदियों का सामना किया। 

Desk Team