अराजकता और नफरत फैलाकर भारत को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही है BJP : सीताराम येचुरी

Summary :

माकपा महासचिव ने कहा कि हमें राष्ट्र को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए उसके बाद एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करना होगा।

नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी सीएए को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है।  इस सब के बीच माकपा के महासचिव सीता राम येचुरी ने लोगों से देश भर में घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करने की अपील की है।
येचुरी ने रविवार देर रात को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हमें राष्ट्र विरोधी कह रहे हैं और हम पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये वही लोग हैं जो एक विभाजित कट्टर हिंदुत्व वोट बैंक को मजबूत करने और अराजकता और नफरत फैलाकर भारत को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

विपक्ष में रहते हुए BJP झारखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का करेगी समर्थन : अमित शाह

माकपा महासचिव ने कहा कि हमें पहले इस षड़यंत्र से राष्ट्र को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए उसके बाद एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करना होगा। उन्होंने लोगों से एक अप्रैल से शुरू होने वाली एनपीआर की प्रक्रिया में अधिकारियों को किसी भी प्रकार की जानकारी और दस्तावेज नहीं देने की अपील की है।
बता दें माकपा की ओर से सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में एक से 23 मार्च तक एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए माकपा महासचिव ने गैर-भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों के सभी 13 मुख्यमंत्रियों से एनपीआर का विरोध करने की अपील की है।

Desk Team