केंद्रीय मंत्री शांडिल्य गिरिराज सिंह ने कहा है कि जिस प्रकार 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ, 2047 में फिर से वैसी ही स्थिति होगी। गिरिराज ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा ”1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ, पुनः 2047 तक वैसी परिस्थिति होगी।”
उन्होंने आगे कहा है ”देश विरोधियों के समर्थन से जेएनयू- एएमयू जैसे लोग विभाजन की बात करेंगे। 72 साल में जनसंख्या 33 करोड़ से 136 करोड़ हो गई। विभाजनकारी ताक़तों का जनसंख्या विस्फोट भयावह है। देश बचाने को गाँव-गाँव नगर-नगर से आंदोलन होना चाहिए।”
गिरिराज सिंह के इस ट्वीट पर बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने वोटों के ध्रुवीकरण के लिए लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्ष लोगों पर मुसलमानों को वोट बैंक बनाने का आरोप लगाने ये लोग समाज को बांटने वाली इस तरह की बातें कर हिंदुओं को वोट बैंक बनाने की फिराक में लगे हुए हैं ।


Download Android App
Download iOS App



