मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश एस के सेठ बुधवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली है। एस के सेठ को भोपाल स्थित राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) सतीश चन्द्रा राय ने बताया कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश 14 नवंबर को शपथ ग्रहण करेगें।
उन्होने बताया कि मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य न्यायाधीश को राजभवन भोपाल में शपथ दिलायेंगी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता के पदोन्नत होकर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनने के बाद हाई कोर्ट में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एस के सेठ को हाई कोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।
एस के सेठ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 24 वें मुख्य न्यायाधीश होगें। वह जून 2019 में सेवानिवृत्त होगें। हाई कोर्ट में न्यायाधीश बनने से पहले एस के सेठ मध्य प्रदेश के अतिरिक्त महाअधिवक्ता थे। उन्होने 1981 में वकालत शुरू की थी। एस के सेठ 21 मार्च 2003 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीश बने थे।