VIDEO : केदारनाथ धाम और आसपास के इलाके में हुई बर्फबारी, मौसम हुआ सुहावना

Summary :

NULL

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने ‌मिजाज बदला है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई है जिससे वहां का मौसम सुहावना हो गया है। पहाड़ों के ऊपर से गुजरते बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया है। हालांकि इसके साथ ही इलाके में ठंड बढ़ गई और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फबारी हुई है, जिसके चलते तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार रात कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ केदारनाथ और आसपास के इलाकों में करीब 15 मिनट तक बर्फबारी हुई।

केदारनाथ में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ और धार्मिक स्थल की ओर जा रहे लोगों से कुछ देर तक रुके रहने के लिए कहा गया क्योंकि सड़कों पर फिसलन जैसी स्थिति हो गई थी। मौसमविद् ने अपने पूर्वानुमान में आगामी सप्ताह में मौसम में बदलाव की बात कही है। राज्य के कुछ इलाकों में भारी अोला वृ‌िष्ट हुई है। ‌जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

 

आपको बता दें कि छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए इसी अप्रैल में खोले गए थे।

Desk Team