देश में चुनावी माहौल पूरे चरम पर है। लोकसभा चुनाव के चार चरण पर मतदान हो चूका है और तीन चरण अभी बाकी है। राजनीति पार्टियां भी अपना पूरा जोर लगा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है। रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने बिहार की पहचान बदली थी, वह इस चुनाव में केंद्र में अपनी सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ रहे, बल्कि अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए छटपटा रहे हैं। अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए जी-तोड़ कोशिश करने वालों की ताकत बढ़ाने का मतलब है बिहार में लूट-पाट, अपहरण, भ्रष्टाचार के दिन वापस लाना।
पीएम मोदी ने कहा, लोकसभा चुनाव के अब तक हो चुके चार चरणों के बाद कुछ लोग चारों खाने चित्त हो चुके हैं और अब अगले चरणों में यह तय करना है कि इनकी हार कितनी बड़ी होगी और बीजेपी राजग की जीत कितनी भव्य होगी। नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी सहित राजग के हमारे नेताओं के प्रयत्नों से बिहार ने बड़ी मुश्किल से अपने पुराने दौर को पीछे छोड़ा है लेकिन कुछ ताकतें बिहार में गिद्ध दृष्टि जमाए हुए हैं।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा की कुछ ताकतें बिहार को जाति, समाज के आधार पर बांटकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहती हैं, अपने भ्रष्टाचार, काले कारनामों को छिपाना चाहती हैं क्योंकि उनका इरादा है कि दिल्ली में कमजोर सरकार बने ताकि ये फिर से मनमानी कर सकें।
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की सहयोगी राजद के प्रमुख लालू प्रसाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि वे ताकत हासिल कर लेते हैं, तो बिहार में अराजकता के दिन वापस आ जाएंगे। ये चाहें कितनी भी कोशिश कर लें, कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान हमने चलाया है, उसकी रफ्तार धीमी नहीं पड़ेगी और जो बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल, फॉर्म हाउस खड़े हुए हैं, उसका भी हिसाब देना होगा।
ब्रिटिश नागरिकता पर गृह मंत्रालय ने राहुल को भेजा नोटिस, 15 दिन के अंदर देने होगा जवाब
मोदी ने कहा कि वे (लालू प्रसाद) जमानत पाने के लिए अदालत के चक्कर काट रहे हैं और इसलिए दिल्ली में मजबूत सरकार से डरते हैं। जितने भी महामिलावटी दल हैं उनमें से ज्यादातर इतनी सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद भी प्राप्त कर सकें। आतंकवाद जब फलता फूलता है तब कोई भी सुरक्षित नहीं रहता, चाहे वह किसी भी जाति या पंथ का क्यों न हो।
मुजफ्फरपुर में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में एक ऐसी सरकार चाहिए जो आतंकवाद को देश के हिंसा फैलाने वाली हर ताकत को जड़ से उखाड़ फेंकने किे लिए प्रतिबद्ध हो। चाहे देश के भीतर हो या फिर सीमा के उस पार, आतंक और हिंसा फैलाने वाली फैक्ट्री जहां पर भी होगी, इस चौकीदार के निशाने पर है। भारत को जहां से भी खतरा होगा, हम घर में घुस कर मारेंगे।
महामिलावट वालों का इतिहास ऐसा है कि ये आतंकवाद पर कुछ नहीं कह सकते, पाकिस्तान का नाम सुन कर इनके पैर कांपते हैं और यही वजह है कि एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से इनको एलर्जी है। इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय एवं प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद थे।
मुजफ्फरपुर और वैशाली में आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को गति दिये जाने का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने को लोगों को भरोसा दिलाया कि मुजफ्फरपुर के पताही हवाईअड्डे से जल्द ही यात्री विमान उड़ान भरने लगेंगे। यहां राजग की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुजफ्फरपुर, वैशाली में सड़क और बिजली के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
मुजफ्फरपुर के पताही हवाईअड्डे से जल्द ही यात्री विमान उड़ान भरने लगेंगे।’’ गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे से दोबारा यात्री उड़ान शुरू करने की मांग लम्बे समय से की जा रही है। यहां से अस्सी के दशक में उड़ान सेवा थी।


Download Android App
Download iOS App



