मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार- 35 जिलों में एक भी केस नहीं, 24 घंटे में 420 मामले - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार- 35 जिलों में एक भी केस नहीं, 24 घंटे में 420 मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 420 नए संक्रमित मिले हैं।

भोपाल (मनीष शर्मा) मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 420 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 787175 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8475 पहुंची है। ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश में 10 दिन में ब्लैक फंगस के 476 नए मरीज मिले हैं और 100 के लगभग मौत हुई है।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहले पायदान पर है। बीते 24 घंटों के दौरान 129 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152224 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1364 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 149815 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1045 एक्टिव केस हैं।
वहीं भोपाल अब भी दूसरे नंबर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 107 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122417 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 962 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 119743 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1712 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले कोरोना संक्रमितों की संख्या-
1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 53017 हो चुकी है। जबकि, 610 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 52270 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 137 केस एक्टिव हैं।
2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50382 हो गई है। शहर में अब तक 637 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 49372 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 373 केस अब भी एक्टिव हैं।
3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18835 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18536 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 128 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17777 हो गई है। जिले में अब तक 318 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 17113 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 346 एक्टिव केस हैं।
5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16505 हो गई है। इनमें 336 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 16009 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 160 केस एक्टिव हैं।
6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16398 हो चुकी है। इनमें से 133 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16184 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 81 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13897 हो गई है। इनमें से 229 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13545 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 123 केस अब भी एक्टिव हैं।
8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12793 हो गई है। इनमें से 220 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12421 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 152 केस अब भी एक्टिव हैं।
9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12490 हो चुकी है। यहां 127 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12286 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 77 केस अब भी एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12377 हो गई है। इनमें से 119 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12214 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 44 केस एक्टिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।