लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 12 मछुआरे किए गिरफ्तार, पुदुकोट्टई में जोरदार प्रदर्शन

श्रीलंकाई नौसेना ने पॉक खाड़ी के पास तमिलनाडु के पुदुकोट्टई से 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। जगदपट्टिनम के मछुआरे बुधवार देर रात दो मशीनीकृत नावों में सवार होकर समुद्र में गए थे।

श्रीलंकाई नौसेना ने पॉक खाड़ी के पास तमिलनाडु के पुदुकोट्टई से 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। जगदपट्टिनम के मछुआरे बुधवार देर रात दो मशीनीकृत नावों में सवार होकर समुद्र में गए थे। पुडुकोट्टई में तटीय पुलिस थाने के मुताबिक मछुआरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर गए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दो मशीनीकृत नावों को भी जब्त कर लिया गया है और मछुआरों को पूछताछ के लिए जाफना ले जाया गया है।
1679563943 vgyh
मछुआरों की सुरक्षा का सरकार से मांगा आश्वासन
गिरफ्तारी के मद्देनजर पुदुकोट्टई में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। एक मछुआरे आर. मेयनाथन ने आईएएनएस को बताया, यह चरम सीमा है, हमें नहीं पता कि अब क्या करना है। केंद्र को श्रीलंका सरकार के साथ इस मुद्दे पर  पर बात करनी चाहिए और हमारे मछुआरों की सुरक्षा का आश्वासन देना चाहिए। इस महीने की शुरुआत में श्रीलंकाई नौसेना ने पुडुकोट्टई से 16 मछुआरों को हिरासत में ले लिया था और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी।
आईएमबीएल का उल्लंघन करने पर श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार
भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के मछुआरों को तत्काल राहत देने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र भी लिखा था। श्रीलंकाई नौसेना ने घोषणा की थी कि वह नियमित गश्त करेगी और जो लोग आईएमबीएल का उल्लंघन करते हुए पाए गए और लंका की ओर चले गए उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और द्वीप राष्ट्र में मुकदमा चलाया जाएगा।
1679564020 fgh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।