बेंगलुरु में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी की रैली में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाली लड़की अमूल्या लियोन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों के हवालों से मिली जानकारी के अनुसार जिन्होंने उस लड़की को नारे से रोका था।
उनमे से कुछ लोगो ने लड़की के घर पर पथराव किया है। इसमें किसी को चोट तो नहीं आई है लेकिन खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। असदुद्दीन आवैसी ने कहा ‘ न मैं और न ही धरने के आयोजक (हिंदू मुस्लिम सिख इसाई संघ) इस बात से सहमत है। हमें नहीं पता उसने क्या कहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता हूं कि प्रदर्शनों के आयोजककर्ता क्यों इस तरह से लोगों को आने देते हैं। हमारी लड़ई पूरी तरह से देश को बचाने के लिए हैं। ’’
उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के नारे लगाये गये, तो वह किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे। वहीं बेंगलुरु महानगर पालिका के पार्षद इमरात पाशा ने कहा कि वह अमूल्या के विचारों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस लड़की को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया था। वह बिन बुलाए यहां आई थी। हम पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपील करेंगे।