सुशांत सिंह डेथ केस में रोजाना हो रही जांच में नए-नए खुलासे हो रहे है। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा गंभीर आरोप बॉलीवुड अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगे है। बीते दिन रिया पर सुशांत के घर से सभी डिजिटल सबूत डिलीट किए जाने का आरोप लगा है। इस आरोपों पर रिया ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कई खुलासे किए हैं।
एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने यूरोप ट्रिप से जुड़े कई सवालों पर जवाब दिए। रिया बताया, ”जब हम यूरोप ट्रिप जा रहे थे, तो सुशांत ने बताया कि उसे फ्लाइट में बैठने से डर लगता है। उसके लिए वह मोडाफिनिल नाम की एक दवाई खाते थे। फ्लाइट से पहले उन्होने वह दवाई ली। वह हर वक्त उस दवाई को अपने रखते थे।”
सुशांत के पिता का आरोप-रिया मेरे बेटे को जहर पिलाती थी, वह उसकी कातिल है
उन्होंने बताया कि ”हम पेरिस पहुंचे। वहां सुशांत तीन दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकले। मैंने सोचा कि उन्हें क्या हो गया। उन्होंने कहा था कि मैं अच्छी तरह से घूमना चाहता हूं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, लेकिन जब हम स्विट्जरलैंड पहुंचे तो वहां पर सुशांत बहुत खुश नजर आए।” जब हम इटली पहुंचे तो हमारे होटल के कमरे में एक अलग तरह का स्ट्रक्चर था।
सुशांत ने कहा कि यहां कुछ है, लेकिन मैंने कहा कि एक बुरा सपना हो सकता है। उसी के बाद सुशांत की हालत बदली और वो कमरे से नहीं निकलना चाहते थे।’ रिया बताया कि साल 2013 में सुशांत के साथ कुछ हुआ था, तब उनके साथ डिप्रेशन जैसी चीजें शुरू हुई थीं। उस दौरान वो हरेश शेट्टी नाम के एक साइकोलोजिस्ट से भी मिले थे।
उन्होंने ही सुशांत को दवाई के बारे में बताया था। रिया के मुताबिक, जब उन्होंने सुशांत से पूछा था कि क्या हो रहा है, तब सुशांत ने उन्हें 2013 के बाद की बातें बताईं। लेकिन तब उन्हें डिप्रेशन भी फील होने लगा था। इसी वजह से यूरोप की ट्रिप का वक्त कम कर दिया गया था।