मुंबई 26 /11 ये वो तारीख जिसे आज भी याद करते है तो दिल आतंक के डर से दहल जाता। इस हमले में मुंबई पुलिस और भारतीय सेना के जवानो ने अपनी जान की बाज़ी लगा आतंकियों को पकड़ा था। इस हमले के तार अपनी ना पाक हरकतों से पहचाने जाने वाले पडोसी मुल्क पाकिस्तान से जुड़े बताए गए।
कॉल काटने के बाद से अज्ञात कॉलर का फोन बंद
मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा कि कल रात मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक और संदिग्ध कॉल आई जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसे 26/11 हमले के बारे में कई सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस के अनुसार, अज्ञात कॉलर ने राजस्थान का निवासी होने का दावा किया। पुलिस ने आगे कहा कि कॉल काटने के बाद से अज्ञात कॉलर का फोन बंद है।
1 मार्च को भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया
“रविवार रात मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक और संदिग्ध कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह राजस्थान से है और दावा किया कि उसे कई कॉल आ रहे हैं जिसमें उसे 26/11 के मुंबई हमले के बारे में जानकारी मिल रही है। उसने बाद में कॉल काट दिया। कि, “मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा। इससे पहले 1 मार्च को भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसने दावा किया था कि कुर्ला पश्चिम इलाके में बम रखा गया है। फोन करने वाले ने कथित तौर पर कहा था कि अगले दस मिनट में धमाका होगा और कॉल काट दिया। घंटों तलाश करने के बावजूद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।