तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में शुक्रवार को एक बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। राजस्व प्रशासन आयुक्त जे. राधाकृष्णन ने बताया कि बच्चे का शव क्षत विक्षत अवस्था में है। उन्होंने मंगलवार को बच्चे के शव को निकालने के प्रयास जारी हैं।’’
गौरतलब है कि बच्चा शुक्रवार शाम को नादुकट्टुपट्टी में अपने घर के पास खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। राधाकृष्णन ने बताया कि बोरवेल के आस पास लोगों को सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे कुछ दुर्गन्ध आई, जिसके बाद चिकित्सा कर्मियों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने स्थिति का आकलन किया।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें बताया गया है कि शव बेहद क्षत विक्षत अवस्था में है.. हमने खुदाई का काम रोक दिया है।’’ सुजीत विल्सन 72 घंटों से अधिक समय से 88 फुट की गहरायी में बोरवेल में फंसा हुआ था और पथरीली मिट्टी तथा बारिश के कारण बचाव अभियान बाधित होने से उसकी सलामती को लेकर चिंता भी पहले ही बढ़ गई थी।
खुदाई के काम को तेज करने के लिए जर्मनी की मशीन का भी इस्तेमाल किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने उसकी सलामती के लिए दुआ की थी।


Download Android App
Download iOS App



