महाराष्ट्र में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। राज्य में इस खतरनाक वायरस का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है।महाराष्ट्र में महामारी की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार तेजी देखी जा रही है और भारत में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्य के रूप में सामने आया है। इस बीच ठाकरे सरकार ने सोमवार को राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

राज्य सरकार ने कोरोना को नियंत्रित करने के लिए राज्य में नगर निगमों, जिला कलेक्टर और आयुक्त को निर्देश दिया है। बता दें कि वायरस के फैलाव को रोकने के लिए अभी 30 जून तक देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। गौरतलब है कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,493 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,64,626 तक पहुंच गई है। राज्य से स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि 30 जून के बाद भी राज्य में लॉकडाउन की पाबंदियां जारी रहेंगी। टेलीविजन पर संबोधन में ठाकरे ने पाबंदियों में ढील दिए जाने से इंकार करते हुए कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का खतरा अब भी बना हुआ है।
ठाकरे ने कहा कि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए अनलॉक की प्रक्रिया को धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है, जिसे ‘मिशन बिगिन अगेन’ नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में ‘चेज द वायरस’ पहल के अच्छे परिणाम सामने आए और अब इसे राज्य के दूसरे हस्सों में भी लागू किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



