लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पुलिस की गिरफ्त में आए नक्सली ने दी जानकारी, कमांडर ने दिल्ली सहित कई जगह कर रखा है करोड़ों का निवेश

पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के लिए फंड मैनेज करने वाले सबसे प्रमुख गैंग के सरगना निवेश कुमार सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के लिए फंड मैनेज करने वाले सबसे प्रमुख गैंग के सरगना निवेश कुमार सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बताया कि, नक्सलियों ने देश की राजधानी दिल्ली सहित कई महानगरों में करोड़ों रुपये का निवेश कर रखा है। उन्होंने कहा,  इनसे हुई पूछताछ और इनके पास मिले साक्ष्य के आधार पर टेरर फंडिंग और अवैध उगाही की रकम के इन्वेस्टमेंट से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। इस बीच नेशनल इन्वेस्टिंग एजेंसी (एनआईए) भी इस मामले में अपने स्तर से जांच शुरू कर सकती है। पीएलएफआई नक्सलियों के फंड मैनेजर्स से पुलिस को एक अहम जानकारी यह मिली है कि, संगठन के सुप्रीमो ने दिल्ली के महिपालपुर में एक थ्री स्टार होटल लीज पर ले रखा है। पुलिस की गिरफ्त में आए सरगना निवेश कुमार ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी है। 
अन्य महानगरों में लगाई गई है उगाही की गई राशि 
पुलिस ने बताया कि लीज पर लिए गए थ्री स्टार होटल के मालिकाना हक के बारे में भी वह  जानकारी जुटा रही है। उन्होंने बताया देश के कई अन्य महानगरों में भी उग्रवादियों द्वारा उगाही गयी राशि अलग-अलग तरीके के कारोबार में लगायी गयी है। रियल इस्टेट के धंधे में भी बड़े पैमाने पर रकम इन्वेस्ट किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। दिल्ली में लीज पर लिए गए होटल के संचालन की जिम्मेदारी निवेश कुमार की गर्लफ्रेंड अंजलि उर्फ लिली संभालती थी। पुलिस ने अंजलि को भी हिरासत में लिया है। उसका असली कनीस फातिमा है और मूल रूप से बांग्लादेश के खुलना नामक जगह की रहनेवाली है। पुलिस की पूछताछ में फातिमा ने यह बताया है कि बांग्लादेश से अवैध रूप से दिल्ली आने के बाद उसने अपना नाम अंजलि रख लिया था। उसके पास से पासपोर्ट बरामद नहीं किया गया है। उसने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पुलिस को अंजलि से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
पुलिस की एक टीम जल्द ही आ सकती है दिल्ली 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों उग्रवादियों के फंड मैनेजर्स की तलाश में दिल्ली गयी रांची पुलिस की टीम को कई अहम सूचनाएं मिली हैं। झारखंड पुलिस की एक टीम जल्द ही दोबारा दिल्ली भेजी जा सकती है। नक्सलियों के फंड मैनेजर्स हथियारों की तस्करी के धंधे में भी गहरे तौर पर धंसे हुए हैं। पुलिस को इनके पास से कई विदेशी हथियारों का पूरा एलबम मिला है। खबर है कि इन्होंने उग्रवादियों तक चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बने हथियारों की बड़े पैमाने पर आपूर्ति की है। झारखंड पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि, उग्रवादियों तक पहुचाएं जाने वाले हथियार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवां और दर्रा आदमखेल से मंगाये जाते थे। पुलिस की जांच में यह बात पहले ही सामने आयी है कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप मेड इन चाइना का हथियार प्रयोग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।